देश भर में मनाई जा रही है ईद उल अजहा

नई दिल्ली,12 अगस्त - पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस पाक मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। ईद उल जुहा या बकरीद , ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। इस्लाम धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाता है। यह त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है। मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।