नेहरू के पैर की धूल भी नहीं शिवराज सिंह, उन्हें शर्म आनी चाहिए - दिग्विजय सिंह 

नई दिल्ली,12 अगस्त - कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें शिवराज सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपराधी करार दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू के पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।