कर्नाटक में बाढ़ के कारण अबतक 40 की मौत

बेंगलुरु,12 अगस्त - कर्नाटक में बाढ़ के कारण अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग लापता हैं। वहीं 5,81,702 लोगों को बचाया गया है और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 1168 राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। साथ ही इस बाढ़ ने 17 जिलों के 2028 गांवों को भी प्रभावित किया है।