श्रीलंकाई नौसेना ने चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली,13 अगस्त - तमिलनाडु के चार मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम में चार मछुआरे एक नाव से डेल्फ्ट द्वीप के पास घूम रहे थे। तभी श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कांगेसंथुरई नौसैनिक शिविर में ले जाया गया।