नशे ने ली एक और युवक की जान  

मोगा, 13 अगस्त - (गुरतेज /सुरिन्दर पाल सिंह) - स्थानीय शहर के अहाता बदन सिंह निवासी एक युवक की नशे की ओवरडोज़ लेने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जगदीश शर्मा जोकि पिछले लम्बे समय से नशे का आदि था। बीते दिन वह अपने एक और साथी के साथ नशे का सेवन करके अपने घर आ गया जिसके बाद  उसकी हालत बिगड़ गई। पारिवारिक मैंबर उसे अस्पताल लेकर गए परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत ऐलान कर दिया।