श्री ननकाना साहिब से सजाया अन्तर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन हरियाणा के गुरुद्वारा कपाल मोचन से अगले चरण हेतु रवाना

अमृतसर, 13 अगस्त (स्टाफ रिपोर्टर): शिरोमणि कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से पांच तख्त साहिबान हेतु सजाए गए अन्तर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन प्रति हरियाणा के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और वह स्थान-स्थान पर नगर कीर्तन के स्वागत हेतु भारी संख्या में पहुंच रही हैं। शिरोमणि कमेटी मुख्य कार्यालय से जारी सूचना अनुसार आज जैसे ही नगर कीर्तन हरियाणा के गुरुद्वारा साहिब कपाल मोचन (बिलासपुर) से अगले चरण देहरादून हेतु रवाना हुआ तो हज़ारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं सम्मान से शमूलियत की। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने अरदास की और श्रद्धालुओं को पावन हुक्मनामा भी सरवण करवाया। शुरुआत से पहले पांच प्यारे साहिबान एवं निशानची सिंहों को सिरोपा भेंट किए गए। गु. कपाल मोचन से नगर कीर्तन की रवानगी के समय शिरोमणि कमेटी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर, बीबी मनजीत कौर गधौला, उप सचिव करमबीर सिंह कयामपुर, इंचार्ज गुरदयाल सिंह, परमजीत सिंह एवं मंगप्रीत सिंह, सुपरवाईजर गुरिन्द्र सिंह देवीदासपुर, बाबा सुक्खा सिंह, लाजवंत सिंह, जसवंत सिंह मंधार, अमरजीत सिंह मंगी, परमिन्द्र सिंह कोतरखाना, अमरजीत सिंह वकील, बलजीत सिंह मंधार, तेजा सिंह बिलासपुर एवं सुरिन्द्र सिंह बलाचौर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी दौरान नगर कीर्तन का गु. कपाल मोचन से आगे विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत करते पांच प्यारे और निशानची सिंहों को सिरोपा भेंट किए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन सरूप हेतु रुमाला साहिब भेंट करके श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए गए और गतका तथा बैंड पार्टियों द्वारा भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई गई।
आज देहरादून से अगले चरण हेतु रवाना होगा नगर कीर्तन : प्राप्त विवरण अनुसार आज यह नगर कीर्तन देहरादून से आरम्भ होकर डोईवाला, हरिद्वार, गैंडीखाता, नजीबाबाद, बिजनौर, हलदौर, खासपुरा, नूरपुर से होता हुआ उत्तरप्रदेश के ज़िला बिजनौर के शहर धामपुर में रात्रि विश्राम करेगा।