फिरोजपुर में खेतों से मिला पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे 

फिरोजपुर,15 अगस्त - (तपिन्दर सिंह) - आज प्रातःकाल 6.30 बजे के करीब फिरोजपुर जिले में पड़ते गांव नवां  किला के एक खेत से पाकिस्तान से उड़कर आये कुछ गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडा मिला है। गुब्बारों पर 'दिल -दिल पाकिस्तान' लिखा हुआ था परंतु इनमें से कुछ भी संदिग्ध चीज प्राप्त नहीं हुई।