स्वतंत्रता दिवस मौके राहुल-प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली,15 अगस्त - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवास की बधाई दी है। राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए महात्मा गांधी के एक कथन को ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, “पूर्ण स्वतंत्रता केवल सत्य और अहिंसा के व्यवहार में हमारे दृष्टिकोण की सीमा तक पूरी होगी, महात्मा गांधी। इस 73वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।” वहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा, “आज देश आजाद हुआ था।आज हमारे साहस की जीत हुई। हमने सत्य की कसौटी पर भविष्य देखा और एक व्यक्ति-एक वोट की नींव रखी।”