रादौर:  बरसात बनी आफत, मकान की छत ढ़हने  दो वर्षीय बच्ची की मौत 

रादौर17 अगस्त - रादौर के गांव नाहरपुर से एक दिलदहला देने वाली खबर आई है। दरअसल शनिवार  शाम बरसात के दौरान एक  मकान की छत ढ़हने से एक परिवार के 4 लोग छत के मलबे के नीचे दब गये। छत के मलबे के नीचे दबने से एक दो वर्षीय बच्ची खिदरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक बच्ची के पिता सद्दामहुसैन को गंभीर हालत में यमुनानगर के  निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही इस हादसे में सद्दाम हुसैन की पत्नी प्रवीन व लडका अनस भी घायल हुआ है।