झील के किनारे बसा खूबसूरत शहर चैस्टरमेरे 

एडमिंटनकनाडा से मैं और डा. हरिन्दरपाल सिंह ने मन बनाया कि कैलगिरी के नज़दीक झील के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत छोटा-सा शहर ‘चैस्टरमेरे’ को देखने के लिए जाया जाए। मैं और डा. हरिन्दरपाल हम दोनों एडमिंटन से अपनी कार लेकर लगभग तीन घंटों का स़फर करके कैलगिरी पहुंच गए। सुबह हम सतिन्दर सुकरात को साथ लेकर कैलगिरी से कार के द्वारा लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करके कैलगिरी के पूर्व की ओर एक खूबसूरत जन्नतनुमा झील के किनारा बसा शहर चैस्टरमेरे में पहुंच गए। जन्नत की कल्पना का सृजनात्मक मंगलविधान है झील किनारे बसा शहर ‘चैस्टरमेरे’। हमने गाड़ी एक साइड पर पार्किंग में लगा दी। दूर-दूर तक झील के निर्मल, स्वच्छ, शुद्ध पानी की आत्मीयता में संवेदनशीलता तरलता का एहसास होने लगा। प्राकृतिक एकाग्रता और खूबसूरती की अध्यात्मक और सुख-शांति की आस्था के साथ संजोया आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है। झील के किनारों के दोनों और की खूबसूरत शिल्पकला में निपुण घरों की कतारें, छोटी-छोटी सुखमय और महत्त्वपूर्ण दृश्यों वाली कलात्मक प्रस्तुति उजागर कर रही थी। किनारों के साथ-साथ झील के पानी को छूती घरों की दहलीज़ें दूर से ऐसे प्रतीत होती हैं, जैसे कुदरत के दरवाज़े प्रवेश द्वार के ऊपर जन्नत के बंदनवार सजे हुए हैं। आंखों के प्रवेश द्वारा दिल, दिमाग, आत्मा के बीच एक सुकून, शालीनता और गरिमा का सृष्टि आनंद पूरे शरीर को आकर्षण के ज़रिये प्रतिबिम्मों और मूर्तबिम्बों से मालामाल कर देता है।  एक झील के साथ-साथ घरों की एकसार सुन्दर पंक्तियां, खूबसूरत शैली के भिन्न-भिन्न तरह के वृक्ष, कई प्रजातियों और रंगों के सुन्दर फूल, ब़ाग-बगीचे, आकर्षित सुविधाओं से भरपूर पार्क, हरे-भरे गद्देदार मखमली घास वाली ज़मीन की आकर्षक खट्टी-खट्टी खुश्बू, सफेद गुलाबी रंग के शांतिमय स्वभाव वाले स्वस्थ लोग, चारों और साफ-सफाई सुन्दरता के दृश्यों ने नवीन सुन्दरता प्रदान करके जन्नत को जैसे नमस्कार की मूर्त ने खड़ा कर दिया हो। जहां कण-कण में सफाई अपने अस्तित्व को स्पष्ट रूप में विश्वसनीय बना कर जन्नत के दरवाज़े खोल देती है। चैस्टरमेरे शहर प्राकृतिक और वैज्ञानिक कला सृजना का नवीनतम पहरावे में जन्नत का दूसरा नाम है। दशकों पहले इस स्थान में एक झील ही थी। उस समय के किसानों ने कृषि के उद्देश्य से अपना कारोबार शुरू किया। सबसे पहले इस झील के किनारे किसानों ने निवास किया। किसानों ने ही इस झील के क्षेत्र को आबाद करने में बड़ा योगदान डाला है। जबकि कनैडियन रेलवे विभाग 1880 में स्थापित हुआ। रेलवे के रुझान के कारण ही इस झील के आस-पास लोग बसने शुरू हो गए। धीरे-धीरे लोगों ने इस झील के साथ सम्पर्क रास्ते बनाने शुरू कर दिए। 1907 में डैम और नहरों की योजना शुरू हुई। इस नहरों के  लघु संगम को झील में बदल दिया। इसके पानी का सदुपयोग होने लगा। धीरे-धीरे यह झील मनोरंजन का साधन बन गई। लोगों ने ज़िला नहरी विभाग से झील किनारे वाली ज़मीन लीज़ पर लेनी शुरू कर दी और लोगों ने यहां छोटे-छोटे घर बनाने शुरू कर दिये। गर्मियों की छुट्टियों में मालिक अपने परिवार सहित यहां आकर दिन गुज़ारते। रिहायशी मालिकों ने 1959 के लगभग मिल कर 50 सदस्यों की एक सोसायटी बना ली। इस परियोजना के कारण ही अनेकों सरकारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई। सड़कें, सम्पर्क रास्ते, पखडंडियों का सुविधापूर्वक निर्माण हो गया। जल्द ही घरेलू सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई। फिर यहां के मालिकों को स्थायी तौर पर ज़मीन मिल गई। 1977 में सबसे पहले 120 पक्के रिहायशी घर बन गए और इस स्थान का नाम ‘समर विलेज ऑफ चैस्टर लेक’ रखा गया। फिर राजनीतिक और म्युनिसिपल कार्पोरेशन की सहायता से सभी सुख-सुविधाएं अस्तित्व में आई। 1992 में यहां की जनसंख्या बढ़ने लगी और 1043 पक्के स्थायी घर हो गए। 1 मार्च, 1993 को इस स्थान को सरकारी तौर पर मान्यता मिली और इस स्थान का नाम ‘टाऊन ऑफ चैस्टरमेरे’ रख दिया गया।  2014 में इसकी जनसंख्या लगभग 17203 हो गई और यह स्थान एक जन्नतनुमा खूबसूरत शहर बन गया। यहां के वैज्ञानिकों ने प्रकृति की मेहरबानियों को माला-माल करने के लिए आधुनिकता का सहारा लेकर, नवीन खोजों के सहारे कलात्मक विधियों से यहां की ज़मीन को खूबसूरत बलशाली, समानता, शांति, नैतिक भावना और उपलब्धियां देकर प्रकृति और मानवतावादी का सुंदर और चिर-स्थायी उत्सव बना दिया। इस स्थान को ‘रॉकीव्यू कंट्री’ भी कहते हैं। क्योंकि इसके आस-पास सुन्दर पहाड़ी क्षेत्रों का बसेरा है। कनाडा के एलबर्टा स्टेट के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र, में कैनमोर, जम्पर, बैंफ, लेक लुई, वेल माऊंट आदि सुन्दर शहरों का वास है। लगभग पांच मील लम्बी झील में नाव चलाना, मछली पकड़ना, स्केटिंग और कई पहाड़ी खेल क्रियाओं की भरमार है। अनेक मेलों का संग्रह है। सर्दियों में अनेकों बर्फीली खेल क्रियाएं होती हैं। झील के आस-पास सूरज उदय और अस्त होने के अलौकिक खूबसूरत दृश्य देखने योग्य हैं। बच्चों के लिए यह स्थान अद्भुत तिलस्मयी, जादू की छड़ी में से निकलती चीज़ों की तरह और आकर्षण का स्थान है। यह प्रसिद्ध पिकनिक स्थान स्वर्ग का दूसरा नाम है।

-मो. 98156-25409