राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस - बादल

अबोहर,18 अगस्त - (सुखदीप सोखल) - फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अबोहर हलके में लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे  शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिखों के कातिल राजीव गांधी का सरकारी तौर पर जन्मदिवस मनाकर कांग्रेस सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को शर्म आनी चाहिए कि वह राजीव गांधी का जन्मदिवस मना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ संबंधी योग्य प्रबंध न किये जाने के कारण आज गांवों में भारी नुक्सान बाढ़ के कारण हो रहा है।