बस्ती बावा खेल की नहर से मिला भ्रूण

जालंधर, 19 अगस्त - बस्ती बावा खेल के लकड़ वाले पुल की नहर से आज प्रातःकाल एक भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने भ्रूण को देख के शोर मचाया, और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके द्वारा भ्रूण को नहर से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।