कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

बेंगलुरु, 20 अगस्त - कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस योदियुरप्पा आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने इसके लिए 17 नामों का प्रस्ताव भी राज्यपाल के पास भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई, क्योंकि पार्टी संभावित मंत्रियों के नामों को तय नहीं कर पा रही थी। पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए येदियुरप्पा दिल्ली गए थे। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा कुछ ही दिन पहले एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे।