भारत की बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश

नई दिल्ली, 20 अगस्त - चांद पर पहुंचने की भारत की दूसरी कोशिश लगभग अब सफल होने जा रही है।चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में स्थापित हो चुका है। इस मिशन का यह पहला अहम पड़ाव था, जिसे पार कर लिया गया है। इसके बाद अब कुछ ही दिनों बाद 7 सितंबर को लैंडर चांद की सतह पर लैंड होगा।