7 सितंबर को चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान-2 - इसरो चीफ

श्रीहरिकोटा, 20 अगस्त - चंद्रयान-2 चांद से अब बस 'चार कदम' की दूरी पर है। 22 जुलाई को मिशन पर निकला चंद्रयान-2 आज बेहद सटीकता के साथ पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चांद की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो चीफ के. सिवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब चार कक्षाओं को पार कर चंद्रयान 7 सितंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा।