राजकीय सम्मान से खय्याम को दी जाएगी अंतिम विदाई, शाम को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

मुंबई, 20 अगस्त - खय्याम के नाम से मशहूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार खय्याम ने बीती रात मुंबई में आखिरी सांस ली। ख्ययाम बीते कुछ दिनों से सीने में स्क्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। आज शाम करीब 4.30 बजे उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। खय्याम को फॉर बंगलौ कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।