प्रणव, मनमोहन, सोनिया और राहुल ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 20 अगस्त (उपमा डागा पारथ, एजेंसी) : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिला। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अक्तूबर, 1984 से दिसम्बर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 में हुआ था।