केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट के सदस्य

चंडीगढ़, 20 अगस्त (पठानिया) : केन्द्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य व उद्योग) सोम प्रकाश कैंथ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट के सदस्य होंगे। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू जो कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं ने सोम प्रकाश कैंथ को सीनेट हेतु नामज़द किया है। इसके साथ ही उन्होंने चार अन्य गणमान्यों को भी पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट के ऑर्डीनरी फैलोज़ के रूप में नामज़द किया है, जिन्होंने पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान और पंजाब योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रो. रजिन्द्र भंडारी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के सीनियर उप-प्रधान प्रो. राज कुमार भाटिया, नैशनल मैगज़ीन के सीनियर एडीटर अनीलेश महाजन, पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व अमीता रिशी शामिल हैं।