कांगड़ द्वारा किया जायेगा सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

सुल्तानपुर लोधी, 21 अगस्त - (जगमोहन सिंह थिंद,नरेश, हैपी) - पंजाब के माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की तरफ से ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ से प्रभावित गांवों का कुछ देर के बाद दौरा किया जायेगा। इस मौके उनके साथ विधायक नवतेज सिंह चीमा भी होंगे। इस दौरान कांगड़ की तरफ से पीड़ित लोगों के साथ बातचीत भी की जायेगी।