मोगा में विनोद बांसल बने इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन

मोगा, 23 अगस्त - (गुरतेज बब्बी / सुरिन्दर पाल सिंह) - पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार पंजाब के अलग-अलग जिलों में नियुक्त किये गए इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैनों में मोगा से विनोद बांसल को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विनोद बांसल की इस नियुक्ति से जिला मोगा के कांग्रेसी वर्करों और नेताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि विनोद बांसल मोगा के शहरी कांग्रेसी प्रधान भी हैं।