बाढ़ के पानी में बहे नौजवान का मिला शव 

जलालाबाद, 24 अगस्त - (हरप्रीत सिंह परूथी) - शुक्रवार को बाढ़ के पानी में गांव ढंडी कदीम का रहने वाला 17 वर्षीय नौजवान जज्ज सिंह पुत्र यशवंत सिंह बह गया था। इस घटना के बाद सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से लगातार नौजवान को ढूँढने की कोशिशें की जा रही थीं। आज नौजवान जज्ज सिंह का शव बीएसएफ पोस्ट संतोख सिंह से मिली है। वहीं मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस की तरफ से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।