पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

नई दिल्ली, 24 अगस्त - पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना। दुःख के इस समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।