हलका मुकेरियां के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन 

मुकेरियां, 27 अगस्त - (रामगढ़िया) - हलका मुकेरियां के विधायक रजनीश कुमार बब्बी जो कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका आज पीजीआई. चंडीगढ़ में निधन हो गया। रजनीश कुमार बब्बी लगातार दो बार विधानसभा चुनाव में मुकेरियां हलके से विधायक चुने गए थे। वह पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉ. केवल किशन के सुपुत्र थे।