नहर से मिला नौजवान का शव  

दिढ़बा मंडी, 01 सितंबर - (हरबंस सिंह छाजली) - गांव नीलोवाल के पास ही गुजरती नहर से एक नौजवान का शव  मिला है। छाजली के थाना मुख्य अधिकारी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि नहर से शव मिला है। मृतक की पहचान जगसीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह उर्फ लाभ सिंह निवासी बखशीवाला के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से थाना छाजली में 174 की कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जायेगा।