भाग सिंह चक्कवालिया बने ब्लॉक समिति वल्टोहा के चेयरमैन 

अमरकोट, 04 सितंबर - (भट्टी) - आज ब्लॉक समिति वल्टोहा का चयन विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर और एसडीएम नवराज सिंह बराड़ के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति के साथ भाग सिंह चक्कवालिया पुत्र तरलोक सिंह चक्कवालिया को चेयरमैन और बीबी सुखवंत कौर को उप चेयरमैन चुना गया। इस मौके ब्लॉक समिति के मैंबर बड़ी संख्या में शामिल हुए।