चार विधानसभा सीटों के लिए उप चुनावों का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, 4 सितम्बर (विक्रमजीत सिंह मान): पंजाब में  चार विधानसभा सीटें रिक्त संबंधी विधानसभा द्वारा नोटीफिकेशन जारी करने उपरांत उप चुनाव करवाने का रास्त साफ हो गया है। सूत्रों अनुसार राज्य में उप चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह होने की संभावना है। खाली हुईं चार सीटों में से दो जलालाबाद और फगवाड़ा सीटें अकाली दल के विधायक सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के विधायक सोम प्रकाश के लोकसभा चुनाव जीत कर संसद सदस्य बन जाने कारण खाली हुईं हैं जबकि दाखा की सीट आम आदमी पार्टी के विधायक एच.एस. फूलका का लम्बा समय लटका इस्तीफा पीछे मंजूर होने उपरांत खाली हुई है और इसी तरह मुकेरियां से कांग्रेसी विधायक रजनीश कुमार बब्बी के देहांत कारण यह सीट खाली हो गई है। जानकारी अनुसार इन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने संबंधी कांग्रेस पार्टी द्वारा अंदरखाते तैयारी शुरू कर दी गई है और चुनावों का ऐलान भी 7 से 10 सितम्बर के मध्य संभव है।उधर सी.एम.ओ. के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार उपचुनावों को लेकर चुनाव संहिता से पहले-पहले 8 से 10 बोर्ड निगमों के नए चेयरमैन और अन्य पदों से सद्स्यों की नियुक्ति करने संबंधी सूची तैयार कर ली है जिनका ऐलान किसी समय भी हो सकता है।