बुढलाडा के अमरजीत सिंह को मिला 'राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार' 

बुढलाडा, 05 सितंबर - (स्वर्ण सिंह राही) - शिक्षा के क्षेत्र में शानदार सेवाएं निभाने और इस क्षेत्र में अहम योगदान देने के बदले बुढलाडा शहर के निवासी साइंस अध्यापक अमरजीत सिंह को नई दिल्ली में आज देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा 'राष्ट्रीय पुरस्कार' दिया गया। पंजाब भर से इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले अध्यापक को मुख्यमंत्री पंजाब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस सम्मान के लिए बधाई दी है।