आज देर रात चंद्रमा पर लैंड करेगा चंद्रयान-2

बैंगलुरू, 6 सितम्बर - 7 सितंबर को सुबह 1:55 पर जब चंद्रयान का लेंडर विक्रम चांद की धरती पर कदम रखेगा उसी के साथ भारत एक नया इतिहास रच देगा। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के उतरने का सीधा नजारा देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हाईस्कूल विद्यार्थियों के साथ बेंगलुरु स्थित इसरो केंद्र में मौजूद रहेंगे। दरअसल, लैंडिग के आखिरी 15 मिनट में चंद्रयान-2 का सबसे बड़ा इम्तिहान होने वाला है। लैंडर 'विक्रम' की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद ही इस मिशन को कामयाब माना जाएगा।