पूर्व राज्यसभा मैंबर सुखदेव सिंह लिबड़ा का निधन 

खन्ना, 6 सितम्बर (हरजिंदर सिंह लाल) : पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का देहांत हो गया,  वे 87 वर्ष के थे। उनका जन्म 1932 में हुआ था। लिबड़ा स्व जथे गुरचरण सिंह टोहरा के निकट के साथी थे। 1979 में वे शिरोमणि कमेटी के सदस्य बने, लंबे समय तक वे शिरोमणि कमेटी के उप प्रधान भी रहे। 1985 में वे खन्ना से विधायक चुने गए। वे 1998 में राज्य सभा के मैंबर भी बने, जबकि वे दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर हलका फतेहगढ़ साहिब से सांसद चुने गए।  उनका अंतिम संस्कार उनके गांव लिबड़ा में सरकारी सम्मान के साथ किया गया। लिबड के बेटे रणबीर सिंह व रणधीर सिंह के साथ शोक प्रकट करने वालों में रघुवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह खालसा, गुरमोहन सिंह, ईशर सिंह मेहरबान, यादविंदर सिंह यादू, दविंदर सिंह, इकबाल सिंह चन्नी, दीदार सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह रसूलड़ा, हरबंस सिंह रोशा, एडीसी जसपाल सिंह गिल, एसडीएम संदीप सिंह, बूटा सिंह रायपुर, राजवीर सिंह लिबड़ा व अन्य शामिल थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उनके देहांत पर शोक व्यक्ति किया।