चंद्रयान-2 को लेकर बेहद उत्साहित हूं - पीएम मोदी

नई दिल्ली, 06 सितम्बर - चंद्रयान-2 आज रात चांद पर कदम रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि सभी इस क्षण के साक्षी बनें और इस खास पल के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने ट्वीट करके कहा, '130 करोड़ देशवासी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, कुछ ही घंटों में चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छुएगा। भारत और पूरी दुनिया इन वैज्ञानिकों के करिश्मा देखेगी।