इसरो की पूरी टीम को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 07 सितंबर - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरिक्ष एजेंसी को शानदार कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।" विक्रम को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में इसरो की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए राहुल ने कहा, "आपका काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है।"