भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली, 07 सितंबर - भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने चंद्रयान-2 मिशन को लेकर इसरो को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। बता दें कि भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था।