फाजिल्का में बंद के दौरान शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी, दुकानदार घायल 

फाजिल्का, 07 सितंबर - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का में बंद के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक दुकानदार के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा धक्केशाही से दुकानों को बंद करवाया गया, जिसका फाजिल्का व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ लेकर दुकानदार जिले के पुलिस और प्रशासनिक आधिकारियों को मिलने के लिए पहुंचे, जहां शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस दौरान एक दुकानदार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा कि जितनी देर तक दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं होती, उतनी देर तक फाजिल्का के बाजार बंद रहेंगे।