ब्लॉक समिति मलोट की चेयरमैन और उप चेयरमैन पद पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा 

श्री मुक्तसर साहिब /मलोट, 07 सितंबर - (रणजीत सिंह ढिल्लों, गुरमीत सिंह मक्कड़) - ब्लॉक समिति लंबी के बाद अब मलोट समिति के चेयरमैन और उप चेयरमैन पर भी शिरोमणि अकाली दल काबिज हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेयरपर्सन का पद महिला (आरक्षित वर्ग) के लिए था। इसी को ध्यान में रखते परमजीत कौर पत्नी पूर्ण  सिंह गांव पक्की टिब्बी जोन कोल्यांवाली को चेयरपर्सन और जसदीप कौर पत्नी गुरविन्दर सिंह जोन खून्नण कलां को उप चेयरपर्सन चुना गया। उक्त दोनों पद मिलने पर अकाली वर्करों ने खुशी को व्यक्त करते हार पहनाकर उनको बधाई दी। इस दौरान ही मलोट में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने भी नये अधिकारियों को मुबारकबाद दी और समूह ब्लॉक समिति सदस्यों का धन्यवाद किया।