सिने जगत द्वारा चंद्रयान-2 के लिए इसरो टीम की प्रशंसा

मुंबई, 7 सितंबर (भाषा): ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का शनिवार की तड़के चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट जाने के बाद फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने कहा कि जीत की राह में हमेशा रुकावटें आती हैं और यह मिशन असफलता की श्रेणी’’ में नहीं आता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का आज तड़के चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और कमल हासन जैसे प्रमुख कलाकारों ने इसरो के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने वाले शब्द कहे और मिशन के लिए उनकी प्रशंसा की।  शाहरुख ने ट्वीट किया, कई बार हम जिस मंजिल पर पहुंचना चाहते हैं वहां नहीं पहुंच पाते हैं। इसरो पर हमें गर्व है।’’ वहीं अमिताभ ने ट्वीट किया, गर्व कभी नहीं हारता, हमारा गौरव, हमारी जीत..इसरो आप पर हमें गर्व है।’’ हासन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन विफल नहीं हुआ’’ है और उन्होंने साथ ही कहा कि देश चंद्रमा तक पहुंचने के अपने प्रयासों में जल्द ही सफल होगा।   अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, बिना प्रयोग के कोई विज्ञान नहीं है..कई बार हम सफल होते हैं, कई बार सीखते हैं। इसरो के शानदार वैज्ञानिकों को हमारा सलाम,।फिल्मकार करण जौहर ने कहा, इसरो के अछ्वुत प्रयासों को सलाम और उनकी सराहना। वे जो भी करते हैं उन सब पर हमें बहुत गर्व है..स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, सिर्फ संपर्क टूटा है, संकल्प नहीं, साहस अब भी बरकरार है। मुझे पूरा यकीन है कि हमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।