इसरो के साथ 2020 में चंद्रमा ध्रुवीय खोज की शुरुआत करेगा जापान

 

नई दिल्ली, 09 सितम्बर -भारत में जापान के दूतावास ने कहा है कि 2020 में जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी इसरो के साथ मिलकर चंद्रमा ध्रुवीय खोज की शुरुआत कर सकती है। दूतावास ने कहा, “हम चंद्रयान 2 के लिए ISRO और उसके विज्ञानियों की सराहना करते हैं। हमें भरोसा है कि चंद्रमा पर खोज में भारत अपना योगदान जारी रखेगा। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी तथा ISRO एक संयुक्त चंद्रमा ध्रुवीय खोज की योजना बना रहे हैं, जिसे वर्ष 2020 की शुरुआत में शुरू किया जाएगा।”