दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक फिर लागू होगा ऑड ईवन - केजरीवाल

नई दिल्ली, 13 सितंबर - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 नंवबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन लागू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही दिल्‍लीवालों को मास्‍क भी दिए जाएंगे। अक्टूबर में लोगों को एन-95 मास्क मुहैया कराए जाएंगे। दिल्ली के सीएम ने दिल्लीवालों से पटाखे न जलाने को भी कहा है। केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है। हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठ नहीं सकती है।