ओडिशा : भ्रष्टाचार के आरोप में 16 सरकारी अधिकारी बर्खास्त

 

 नई दिल्ली, 13 सितंबर -ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल 16 सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बर्खास्त अधिकारियों में पांच प्रधानाध्यापक, चार इंजीनियर, दो राजस्व निरीक्षक, दो क्र्लक, एक फार्मासिस्ट, एक अमीन व एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।