बुर्ज खलीफा जितने बड़े दो धूमकेतु बढ़ रहे पृथ्वी की ओर

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (इंट) : दो बड़े धूमकेतु पृथ्वी की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हालांकि ये पृथ्वी से टकराएंगे, नहीं बल्कि नज़दीक से गुजर जाएंगे। अमरीका की अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने बताया है कि इन धूमकेतुओं का आकार बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धूमकेतु का साइस क्या होगा। हालांकि यह पहली बार है, जब कोई धूमकेतु पृथ्वी के इतने नज़दीक से गुजरने वाला है। एक धूमकेतु का पता नासा को साल 2000 में चला था, जबकि दूसरे धूमकेतु का पता साल 2010 में चला था। नासा ने ऐसी किसी भी आशंका को खारिज कर दिया है यह धूमकेतु हमारे ग्रह के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। यह धरती से करीब 3.5 मिलियन मील की दूरी से गुजर जाएंगे। नासा के मुताबिक जब से सोलर सिस्टम का निर्माण हुआ है, तभी से यह धूमकेतु ऐसे ही हैं। इस बीत एक अन्य धूमकेतु सूरज की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। इस धूमकेतु को हाल ही में तलाश किया गया है। हालांकि यह वाला धूमकेतु पृथ्वी से काफी दूर से गुजरेगा। माना जा रहा है कि ये सूरज से टकराने के बाद एक बार फिर से अंतरिक्ष में चला जाएगा।