पाक ने इस वर्ष 2050 बार किया सीज़फायर

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) : पाकिस्तान ने इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा ति हमने पाक की तरफ से बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन, सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ और उनके द्वारा भारतीय नागरिकों और सीमा चौकियों को निशाना बनाये जाने पर चिंता जताई है। प्रवक्ता ने कहा कि केवल इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई।