कभी दान लेने वाला देश, आज दान दे रहा रूस को


यह समाचार दूरदर्शन, आकाश वाणी व अन्य निजी चैनलों पर देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रूस दौरे के दौरान रूस को एक अरब डॉलर सहायता देने की घोषणा की है। जो लगभग 7200 करोड़ रुपए बनता है। यह भारत की रूस सरकार व उसके प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन के प्रति भारत की उदारता दर्शाता है। 
कोई समय था जब रूस विश्व की दूसरी शक्ति माना जाता था और स्वयं भारत रूस से आर्थिक सहायता लेता था परन्तु अब यह समय है कि भारत रूस को एक अरब डॉलर लगभग 7200 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है, जो एक स्वागत योग्य बात है, परन्तु ऐसे में सहायता करना भी आश्चर्यजनक जान पड़ता है। जब भारत की जी.डी.पी. 7 से घटकर 5 व 5.50 के  करीब आ गई है और देश मन्दी की मार झेल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रूस के प्रति उदारता दर्शाना समझ से परे हैं। कोई समय था जब 1965 में भारत-पाक युद्ध में ताशकन्द (रूस) समझौता हुआ था और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ताशकन्द में अपनी जान गंवानी पड़ी थी, परन्तु अब समय बदल गया है। 
—डा. राजन मल्होत्रा
पालमपुर-176061 हि.प्र.