भारत-पाक को शांतिपूर्वक बातचीत से कश्मीर मसला सुलझाना चाहिए - ईयू संसद

लंदन, 18 सितम्बर - जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत को घेरने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांग रहा है, लेकिन हर जगह उसे असफलता ही हाथ लग रही है। संयुक्त राष्ट्र के बाद अब पाकिस्तान को यूरोपीय संघ की संसद से भी बड़ा झटका लगा है। ईयू संसद ने कहा, भारत-पाकिस्तान को शांतिपूर्वक आपसी बातचीत से कश्मीर मसला सुलझाना चाहिए। इसमें किसी देश को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने दोनों देश एक-दूसरे से सीधी बातचीत करने का आह्वान किया है।