आईपीएस और पीपीएस आधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अ.स.): पंजाब सरकार ने तीन आई.पी.एस. और आठ पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले /तैनातियों के आदेश आज तुरंत प्रभाव से जारी किये। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आई.पी.एस. अधिकारियों में नौनिहाल सिंह को आई.जी.पी. जालंधर रेंज और अतिरिक्त प्रभार आई.जी.पी. साईबर क्राइम, पंजाब, सुखचैन सिंह को डी.आई.जी. प्रोवीजिनिंग, पंजाब और अतिरिक्त प्रभार कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर और सचिन गुप्ता को ए.डी.सी.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईज्ड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, लुधियाना के तौर पर तैनात किया गया है। पी.पी.एस. अधिकारी मनधीर सिंह को एस.पी. सी.एम सिक्यूरिटी, पंजाब, सुशील कुमार को कमांडैंट, तीसरी आई.आर.बी. लुधियाना और अतिरिक्त प्रभार ए.आई.जी. एन.आर.आई, लुधियाना, श्री हेम पुष्प शर्मा (सी.आर.पी.एफ.) को एस.पी. ऑपरेशनस, पठानकोट, जसवीर सिंह को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन, फाज़िल्का,  कुलवंत राय को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, श्री मुक्तसर साहिब, श्री कुलवंत सिंह को एस.पी. ऑपरेशनस, बटाला, श्री हरप्रीत सिंह को एस.पी., ऑपरेशन्स, संगरूर, राकेश कुमार को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, फिऱोज़पुर और मनोज कुमार को एस.पी. हैडक्वार्टरस, पठानकोट के तौर पर तैनात किया गया है।