बड़े पर्दे पर अजय संग फिर से नज़र आएंगी काजोल

निर्देशक अनीस बज़्मी की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ में अजय देवगन और काजोल दोनों एक साथ नज़र आए थे। दोनों का काम काफी अच्छा रहा और दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर दर्शकोंने काफी सराहा था। बाद में फिल्म ‘इश्क’ में दोनों से कामेडी करवाई गई। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए प्रसिद्ध काजोल अब एक बार फिर अजय के साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी बनाने वाली हैं। बड़े पर्दे पर दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में नज़र आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार काजोल अजय की फिल्म ‘तानाजी’ में हिस्सा ले सकती हैं। हिन्दी सिनेमा की सबसे खुशगवार और एक-दूसरे को समर्पित इस जोड़ी ने हमेशा ही सिने जगत को कुछ नया दिया है। काजोल वैसे तो इन दिनों बच्चों के प्रोजैक्ट में व्यस्त रहती हैं, लेकिन अपने पति के साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित है। प्रसिद्ध निर्देशक अनीस बज़्मी भी एक बार फिर काजोल को अपनी फिल्म का हिस्सा अर्थात् अभिनेत्री बनाना चाहते हैं। काजोल का कहना है कि चाहे वह अभी काफी समय से फिल्मों का हिस्सा न रही हों, लेकिन दोबारा स्क्रीन पर वापसी करना अच्छा लग रहा है। आखिरा बार काजोल शाहरुख के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में नज़र आई थीं। अब देखना यह है कि पति-पत्नी की इस जोड़ी को अब लोग कितना प्यार देते हैं।