कांग्रेस के बाद अब अकालियों ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान

अजनाला, 23 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - पंजाब के चार विधानसभा हलकों पर उपचुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस द्वारा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद अब अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दाखा विधानसभा हलके से मनप्रीत सिंह इयाली को मैदान में उतारा है। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के द्वारा दी है।