छेहरटा : अचानक हुए धमाके में दो व्यक्तियों की मौत, 7 घायल 

छेहरटा, 23 सितम्बर - (सुरिन्दर सिंह विरदी) - गुरू अर्जुन देव नगर वार्ड नं 54 के साथ लगते इलाके लव कुश नगर में आज शाम धमाका होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 5 नौजवान और 2 बच्चे घायल हुए हैं। इस धमाके में दो व्यक्तियों की मौत भी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।