बाढ़ की वजह से प्याज की कीमतों में तेजी आई :पासवान


नई दिल्ली, 24 सितंबर - केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि जगहों पर बाढ़ और उसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है और उसकी वजह से प्याज की कीमतों में तेजी आई है। पासवान ने जानकारी दी कि सरकार ने 50 हजार टन प्याज का स्टॉक रखा हुआ है।