श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी पूर्ण सिंह का निधन  

अमृतसर, 25 सितम्बर - (जसवंत सिंह जस) - श्री अकाल साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी पूर्ण सिंह का निधन हो गया। आज प्रातःकाल उन्होंने आखिरी सांस ली। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह धोत ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल यानि 26 सितम्बर को किया जायेगा। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि अकाली दल प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह और चीफ खालसा दीवान के भाग सिंह अणखी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।