पंजाबी पर नहीं थोपी जा सकती कोई और भाषा - भगवंत मान

चंडीगढ़, 25 सितम्बर - (अजायब सिंह औजला) - आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रधान भगवंत मान ने पंजाबी गायक गुरदास मान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से भारत में हिंदी लागू करने बारे की बियानबाजी के बारे कहा कि भारत बहु राष्ट्रीय और बहु भाषाई देश है। इस कारण यहां एक भाषा को लागू करने का फार्मूला बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाबी बहुत अमीर और पुरानी भाषा है। इस भाषा पर कोई और भाषा थोपी नहीं जा सकती और पंजाबी लोग इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।