माता के भोग पर कईं पंजाबी गायकों ने गैरी संधू के साथ किया दुःख सांझा

जालंधर, 27 सितंबर - (चिराग) - प्रसिद्ध पंजाबी गायक गैरी संधू की माता अवतार कौर का बीते दिन निधन हो गया था। आज उनका भोग गांव रूड़कां कलां (जालंधर) में डाला गया। इस मौके गायकी और गीतकारी के क्षेत्र के इलावा गैरी संधू के सज्जन-मित्र, मीडिया और खेल जगत की कई शख्सियतों ने यहां पहुंचकर उनके साथ दुःख सांझा किया।